पटना, 9 अक्तूबर (पटना डेस्क) वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में स्नातकोत्तर सत्र 2025–27 के नव नामांकित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ सह प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. अरुण कुमार कर्ण और मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी ई. सच्चिदानंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रो. कर्ण ने कहा कि महिला शिक्षा केवल ज्ञान नहीं, बल्कि समाज निर्माण का माध्यम है। उन्होंने कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी और पूर्व प्राचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि ई. सच्चिदानंद ने शिक्षा को संस्कार और संवेदना का वाहक बताते हुए युवाओं से सामाजिक कल्याण में भागीदारी की अपील की।

उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी डॉ. ईशा सिन्हा की स्मृति में महाविद्यालय को पुस्तक संग्रह एवं बुक शेल्फ भेंट की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने दीक्षारंभ को नए सपनों की शुरुआत बताया।
इस अवसर पर डॉ. सोनी सलोनी, डॉ. सुरेश साह, डॉ. नेहा जायसवाल, डॉ. अनु कुमारी सहित अनेक शिक्षकों ने छात्राओं को प्रेरित किया। समारोह में छात्राओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

