नव नामांकित छात्रों के लिए एलएनएमयू संस्कृत विभाग में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित

पटना, 9 अक्तूबर (पटना डेस्क) ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में बुधवार को नव नामांकित 39 छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत झा ने की। उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने का आग्रह करते हुए कहा कि यह उनके अध्ययन का अंतिम अवसर है, जिसे गंभीरता से लें।


इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. घनश्याम महतो, वरीय प्राध्यापक डॉ. आर. एन. चौरसिया, डॉ. ममता स्नेही, डॉ. मोना शर्मा सहित कई गणमान्य शिक्षक और शोधार्थी उपस्थित रहे। संयोजक डॉ. चौरसिया ने इंडक्शन कार्यक्रम का महत्व बताया और विभागीय संरचना से छात्रों को परिचित कराया।


छात्रों ने अपना परिचय व जीवन लक्ष्य साझा किया। डॉ. ममता स्नेही ने परीक्षा पद्धति की जानकारी दी, जबकि डॉ. मोना शर्मा ने सिलेबस का परिचय देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। शोधार्थी सदानंद विश्वास ने नेट-जेआरएफ की तैयारी के टिप्स दिए। कल्पना प्रधान ने सरस्वती सूक्त का वाचन किया। कार्यक्रम में सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्सों एवं छात्रावास नामांकन की जानकारी भी दी गई।

More From Author

डॉक्टर की लापरवाही से गई गर्भवती महिला की जान,वारदात के बाद डॉक्टर क्लिनिक में ताला बंद कर फरार

समस्तीपुर में R.O व ARO का ऑनलाइन मूल्यांकन एवं प्रशिक्षण सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:20 am, Aug 7, 2026
temperature icon 29°C
Patchy rain nearby
Humidity: 79 %
Pressure: 998 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 89%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:31 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.09 mm 22% 7 mph 80% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.02 mm 12% 11 mph 72% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0.02 mm 13% 13 mph 57% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.02 mm 14% 12 mph 55% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 8% 11 mph 58% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 7% 10 mph 65% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 15% 12 mph 67% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 11 mph 73% 1000 mb 0 cm