नई दिल्ली, 11 अक्तूबर (अशोक “अश्क”) ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने न्यूयॉर्क में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया। देसी गर्ल ने इस खास मौके की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

प्रियंका ने सात खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह रेड ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं, जबकि निक जोनस सिंपल लेकिन क्लासी लुक में दिखे। इन तस्वीरों की सबसे प्यारी बात थी उनकी बेटी मालती मैरी, जो अपनी मासूमियत से लाइमलाइट चुरा ले गईं।
प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “सरप्राइज़!! पापा वापस आ गए हैं! बिजी टूर के बीच, जब वो घर आते हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि हर साल करवा चौथ मेरे साथ मनाएं।”
बता दें कि प्रियंका और निक की शादी 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। दोनों ने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। साल 2022 में कपल ने सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती का स्वागत किया था।
फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

