छपरा में आधी रात को बड़ा हादसा CISF जवानों से भरी गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, करीब ढाई दर्जन जवान घायल

छपरा, 15 अक्तूबर (निज संवददाता) छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर मंगलवार की आधी रात उस समय हलचल मच गई जब CISF जवानों से भरी एक गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में करीब ढाई दर्जन जवान घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,एकमा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी निलेश कुमार और डीएसपी राम पुकार सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। वही
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है और चालक की तलाश तेज कर दी गई है।प्रशासन ने घायल जवानों के बेहतर इलाज के लिए सभी आवश्यक निर्देश दिए हैं। फिलहाल घायलों की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

More From Author

बिहार चुनाव से पहले एनडीए में दरार, रालोमो ने जताई कड़ी नाराजगी

मतदाता पर्ची वितरण को लेकर प्रशासन सख्त, 1 नवम्बर तक हर हाल में पूर्ण वितरण का निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:09 am, May 10, 2026
temperature icon 24°C
Light rain
Humidity: 78 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 75%
Visibility: 2.8 km
Sunrise: 5:07 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 12 mph 39% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 26% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1003 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
34°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 24% 1002 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 34% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 9 mph 45% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 7 mph 50% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 45% 1008 mb 0 cm