महिला मतदान पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र, मॉक पोल प्रक्रिया पर विशेष जोर

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से बुधवार को मोहनपुर स्थित होली मिशन परिसर में महिला मतदान पदाधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें द्वितीय महिला मतदान पदाधिकारियों को मतदान प्रक्रिया की सभी तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी दी गई।


प्रशिक्षण का मुख्य फोकस मॉक पोल प्रक्रिया पर रहा। प्रशिक्षकों ने बताया कि मॉक पोल सुबह 05:30 बजे पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में आरंभ किया जाए। यदि 05:45 बजे तक दो एजेंट उपस्थित नहीं हों, तो भी मॉक पोल शुरू करना अनिवार्य होगा।
मतदान की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु ‘फॉर्म 17C’ और ‘रजिस्टर 17A’ के उपयोग पर विशेष बल दिया गया। कंट्रोल यूनिट में दर्ज कुल मतों की संख्या को फॉर्म 17C के कॉलम संख्या 6 में भरने और उसकी प्रति सभी पोलिंग एजेंटों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही ‘रजिस्टर 17A’ के शीर्ष पर यह दर्ज करना आवश्यक बताया गया कि — “CU का टोटल बटन दबाकर देखा गया और कुल मत शून्य पाया गया।”
इस प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण नोडल पदाधिकारी विजय कुमार सहित जिला शिक्षा पदाधिकारीगण, मुख्य मास्टर ट्रेनर व मीडिया प्रभारी ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण का संचालन मनिंद्र कुमार सिन्हा और टीम ने किया।

More From Author

मतदाता पर्ची वितरण को लेकर प्रशासन सख्त, 1 नवम्बर तक हर हाल में पूर्ण वितरण का निर्देश

गोपालगंज में नामांकन का मेला दिग्गज नेताओं ने भरे पर्चे,आज मौर्य की जनसभा से बढ़ेगा सियासी तापमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:22 am, Aug 19, 2026
temperature icon 27°C
Patchy rain nearby
Humidity: 87 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 14 mph
Wind Gust: 23 mph
Clouds: 64%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:24 am
Sunset: 6:21 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0.31 mm 36% 15 mph 78% 1003 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.4 mm 33% 16 mph 62% 1002 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.12 mm 20% 14 mph 58% 1000 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.02 mm 15% 10 mph 63% 999 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0.01 mm 14% 9 mph 73% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 11% 7 mph 80% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 14% 6 mph 83% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 10% 8 mph 74% 1002 mb 0 cm