अपराधी मस्त…पुलिस पस्त…गोपालगंज में अपराधियों का तांडव…जहां पूरा जिला आजादी के आगोश में डूबा हुआ था…वहीं अपराधियों ने खुलेआम हत्या कर सनसनी मचा दी…पढ़ें पूरी खबर


गोपालगंज:-16 अगस्त (सेंट्रल डेस्क)जिले में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है।शुक्रवार की देर रात जहां डायल 112 के चालक को बदमाशों ने गोली मार घायल कर दिया वही भोर में शराब तस्करों ने विशम्भपुर थाने के सिपाया बैरियर के समीप बाइक से गश्ती कर रहें एक होमगार्ड जवान को वाहन से कुचल कर मार डाला। जबकि ड्यूटी पर तैनात दूसरा जवान बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई। पुलिस दोनों घटनाओं को लेकर सकते में आ गई और जांच पड़ताल शुरू कर दिया। वही एसपी अवधेश दीक्षित घटना स्थल पर पहुंच कर मामलें की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार यूपी बिहार की सीमा से सटे सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले के अहिरौली दान की तरफ से आने वाली सड़क पर पुलिस ने शराब तस्करी रोकने के उत्पाद विभाग का बैरियर लगा रखा है। जहां तैनात जवान गश्त व अन्य माध्यमों से शराब तस्करी रोकने का प्रयास करती हैं।

शनिवार की भोर में कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंगालखाड़ गांव निवासी बादशाह शर्मा के (30) बर्षीय पुत्र अभिषेक शर्मा अपने एक साथी जितेंद्र कुमार बाइक से एक के साथ गश्ती कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो तस्कर बाइक से रेकी करते हुए आये और पुलिस बाइक में तेजी से ठोकर मारकर फरार हो गए। जिसमें अभिषेक कुमार की मौत हो गई। फिलहाल इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंचे उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने मामलें की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार अभिषेक पिछले 2019 में होमगार्ड जवान के तौर पर भर्ती हुआ था।

पिछले 6 माह से उत्पाद विभाग में बलथरी चेकपोस्ट पर तैनात था। वही पहली घटना शुक्रवार की शाम स्वतंत्रता दिवस की शाम घर
​बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव गए डायल 112 के विशम्भपुर थाने के चालक चरण पांडेय के( 55)वर्षीय पुत्र उमेश पांडेय को जमीन बेचने से मना करने पर पट्टीदारों ने गोली मार दी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें परिजन सदर अस्पताल लाएं । जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें चिंताजनक हालत में बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनके मुंह में गोली लगी है। पुलिस दोनों मामलों में बदमाशों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

More From Author

हर बार हराने के लिए रची जाती है साजिश…लेकिन धमदाहा में नहीं फीकी पड़ रही लेसी सिंह की चमक… चुनावी चौपाल में जनता की बेबाक राय बिफोरप्रिंट डिजिटल के साथ

निलंबन के बावजूद हेडमास्टर ने किया ध्वजारोहण, ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:08 pm, May 6, 2026
temperature icon 29°C
Mist
Humidity: 62 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1004 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 9 mph 50% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 10 mph 63% 1004 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 53% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 32% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 5 mph 20% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 8 mph 17% 1002 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 30% 11 mph 26% 1003 mb 0 cm