गोराबौराम में महागठबंधन के भीतर ही सीधी भिड़ंत, अफजल अली मैदान में डटे

दरभंगा, 21 अक्तूबर ( निज संवाददाता) जिले के गोराबौराम विधानसभा सीटपर इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। महागठबंधन (राजद-वीआईपी) के दो सहयोगी दलों के उम्मीदवार आपस में ही आमने-सामने आ गए हैं। वीआईपी से पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी उम्मीदवार हैं, जबकि राजद से अफजल अली इमाम मैदान में डटे हुए हैं।


नामांकन वापसी की आखिरी तारीख गुजरने के बाद भी अफजल अली ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। राजद ने उनके नामांकन को रद्द करने के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा था, लेकिन आयोग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
अब अफजल अली ने इसे “फ्रेंडली मुकाबला” बताया है। उन्होंने कहा कि वह राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं और तेजस्वी यादव उनके समर्थन में प्रचार करेंगे। उन्होंने खुद को महागठबंधन का सच्चा सिपाही बताया।
उधर, वीआईपी उम्मीदवार संतोष सहनी ने रिटर्निंग ऑफिसर पर जातिवादी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यालय में पक्षपात किया जा रहा है और अफजल अली के नामांकन को लेकर उचित कदम नहीं उठाया गया। संतोष सहनी ने इस मामले को हाईकोर्ट में ले जाने की चेतावनी दी है।
अब देखना यह होगा कि गोराबौराम में यह “फ्रेंडली फाइट” महागठबंधन को कितनी भारी पड़ती है।

More From Author

पाकिस्तान में फिर महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत, कई घरों को नुकसान

नालंदा में आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 863 गिरफ्तार, 1052 लीटर अवैध शराब जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:29 pm, May 7, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 55 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 10 mph 23% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
29°/34°°C 0 mm 0% 12 mph 38% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 11 mph 49% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 8 mph 55% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 49% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 10 mph 34% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 7 mph 23% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 9 mph 20% 1002 mb 0 cm