भारतीय टीम की जीत पर ब्रेक, अब एडिलेड में वापसी की तैयारी; प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बड़े बदलाव

नई दिल्ली, 22 अक्तूबर (अशोक “अश्क”) भारत की वनडे में लगातार आठ जीत का सिलसिला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में सात विकेट की हार के साथ टूट गया। यह मैच कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में उनका पहला था, लेकिन नतीजा टीम के पक्ष में नहीं गया। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली की 7 महीने बाद वनडे में वापसी भी प्रभावशाली नहीं रही, दोनों ही बल्लेबाज़ बुरी तरह नाकाम रहे।


अब भारत की नजर गुरुवार को एडिलेड ओवल में होने वाले दूसरे वनडे पर है, जहां टीम हर हाल में वापसी करना चाहेगी। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में कुछ बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
कुलदीप यादव की एंट्री तय मानी जा रही है, जिन्हें पहले मैच में बेंच पर बैठाया गया था। वह एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे और अब तक 113 वनडे में 181 विकेट झटक चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों पर उनकी स्पिन बल्लेबाज़ों को परेशानी में डाल सकती है।
तेज गेंदबाज़ी विभाग में हर्षित राणा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है। हर्षित पहले मैच में असर नहीं दिखा सके। प्रसिद्ध की गति (145+ किमी/घंटा) और लंबाई उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पिच पर फायदा दिला सकती है। उन्होंने 17 वनडे में अब तक 29 विकेट लिए हैं।
संभावित प्लेइंग इलेवन में गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर शामिल रहेंगे। गेंदबाज़ी में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी हो सकती है।
भारतीय टीम अब जीत के रास्ते पर लौटने को बेताब है और एडिलेड में होने वाला मुकाबला सीरीज की दिशा तय कर सकता है।

More From Author

बांग्लादेश में तीस्ता मास्टर प्लान को लेकर जोरदार प्रदर्शन, चीन की भागीदारी से भारत में बढ़ी चिंता

बक्सर में चला मतदाता जागरूकता अभियान, महिलाओं ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:03 am, Nov 8, 2026
temperature icon 23°C
Smoky haze
Humidity: 70 %
Pressure: 1017 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4.2 km
Sunrise: 6:02 am
Sunset: 5:04 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 2% 2 mph 48% 1017 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 1% 2 mph 40% 1014 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
25°/29°°C 0 mm 2% 3 mph 47% 1014 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 2% 4 mph 53% 1016 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 4% 3 mph 59% 1017 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
20°/22°°C 0 mm 5% 3 mph 64% 1016 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 6% 2 mph 68% 1016 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
20°/24°°C 0 mm 4% 2 mph 65% 1018 mb 0 cm