जय मां काली के जयघोष से गूंजा मंदिर ज्योत व महाआरती से भक्तिमय हुआ माहौल

सहरसा, 23 अक्तूबर (निज संवाददाता) नगर के गुदरी हाट स्थित काली मंदिर में आयोजित दो दिवसीय काली पूजा के अवसर पर गुरुवार की शाम मंदिर परिसर में माता की ज्योत जलाई गई। ज्योत प्रज्वलन के साथ ही पूरा परिसर “जय मां काली” के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता की ज्योत जलाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। इसके उपरांत भजन संध्या का आयोजन किया गया,जिसमें स्थानीय भजन गायिका जागृति पोद्दार ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे मंदिर परिसर में मौजूद सैकड़ों श्रद्धालु झूम उठे।


इससे पहले मां काली की विशेष पूजा-अर्चना की गई और देर शाम भव्य महाआरती संपन्न हुई। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूरे मंदिर परिसर को कोलकाता के लाए गए फूलों व झालरों के साथ रंगीन रोशनियों से सजाया गया था, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। आयोजकों के अनुसार, गुदरी हाट स्थित इस काली मंदिर में हर वर्ष काली पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है।

हालांकि इस वर्ष विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के कारण प्रशासन ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी। इस अवसर पर काली पूजा मेला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र भगत, राजेश पोद्दार,राहुल सेम, सुभाष चंद्र,जनार्दन यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।

More From Author

डुमरांव में इण्डिया गठबंधन का कार्यकर्ता कन्वेंशन, भाकपा माले प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प

बिहार चुनाव में फिर नीतीश पर भाजपा की निर्भरता, स्थानीय नेतृत्व की कमी बनी चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:26 am, Mar 25, 2026
temperature icon 21°C
Mist
Humidity: 73 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:49 am
Sunset: 6:03 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
28°/33°°C 0 mm 0% 6 mph 23% 1011 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 0% 8 mph 15% 1008 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 0% 9 mph 13% 1006 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 0% 5 mph 16% 1007 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 6 mph 18% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 23% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 24% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/29°°C 0 mm 0% 1 mph 20% 1011 mb 0 cm