पटना, 23 अक्तूबर (पटना डेस्क) राज्य भर में गुरुवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। पटना सहित सहरसा,सीवान,छपरा समस्तीपुर पूर्णिया व गोपालगंज आदि स्थानों पर कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा-अर्चना कर कलम-दवात की पूजा की और मन्नतें मांगी। शहर के चित्रगुप्त समिति के तत्वावधान में आयोजित पूजनोत्सव में मंदिरों से लेकर घरों तक भक्तिमय माहौल रहा।

वही शहर के हजियापुर बापू आदर्श के निदेशक व केवाईपी के संचालक कुंज बिहारी श्रीवास्तव हजियापुर वार्ड नंबर 26 वीएम फील्ड निवासी व रेडियो वर्षा व प्रज्ञा के निदेशक परशुराम श्रीवास्तव भाजपा नेता प्रकाश लाल श्रीवास्तव अनूप लाल श्रीवास्तव आदि ने पूजा अर्चना किया। अवसर पर कई स्थानों पर बच्चों को कॉपी,कलम, पेंसिल आदि भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।

पूजनोत्सव की तैयारी में कोषाध्यक्ष इंद्रकांत, कार्यालय प्रभारी जीवन वर्मा, अंकेक्षक परिमल किशोर, संयुक्त सचिव राजेश कुमार और लोकेश कुमार सहित कई पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं रौशन कुमार वर्मा, प्रिंस वर्मा, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार,रूपेश रौशन, अभिषेक कुमार वर्मा (जूनियर) ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। पूजा कार्यक्रम में संरक्षक अर्जुन प्रसाद वर्मा, देवेंद्र कुमार मल्लिक, गोपाल चंद्र लाल दास, घनश्याम मलिक, अनिल कुमार दास समेत वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। इसी क्रम में अजय वर्मा, धीरेंद्र कुमार धीरज, दिनकर प्रसाद, विधिक सलाहकार अखिलेश कुमार वर्मा, योगेश प्रसाद शंकर, अभिषेक वर्मा, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, अमित प्रकाश, चंदन भारती, रमेश चंद्र वर्मा, डॉ. शशिभूषण श्रीवास्तव, आदित्य कुमार वर्मा, नवीन कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्य एवं चित्रांश बंधु भी शामिल हुए। पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न इस आयोजन में सामूहिक भक्ति और एकता की झलक साफ दिखाई दी।

