समस्तीपुर, 25 अक्टूबर (निज संवाददाता) हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी राजकुमार राय का शनिवार को बिथान बाजार बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में अपने नेता का लड्डू और सिक्कों से तौलकर अभिनंदन किया। यह दृश्य देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग जुटे और पूरा बाजार चुनावी रंग में रंग गया।

राजकुमार राय के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और “राजकुमार राय ज़िंदाबाद” व “एनडीए प्रत्याशी जीतेंगे” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि जनता अब विकास और स्थिर सरकार के पक्ष में एकजुट है और हसनपुर में एनडीए की जीत तय है।
समारोह में गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।

