समस्तीपुर डीएम ने जारी किए निर्देश, संभावित वर्षा को देखते हुए चुनावी तैयारियों में बरती जाएगी सतर्कता

समस्तीपुर, 28 अक्टूबर (समस्तीपुर डेस्क) आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सुचारू और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने सभी संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 30 और 31 अक्टूबर को संभावित वर्षा को देखते हुए सभी स्थलाधिकारियों को पूर्व से ही आवश्यक तैयारी करनी होगी।


डीएम कुशवाहा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ईवीएम कमीशनिंग, मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण और डाक मतपत्र मतदान अभ्यास के दौरान किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके लिए प्रत्येक स्थल पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि जहाँ भी आवश्यकता हो, वहाँ वाटरप्रूफ पंडालों की व्यवस्था की जाए, ताकि वर्षा की स्थिति में भी निर्वाचन संबंधी सभी गतिविधियाँ समय पर और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने स्तर पर सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के साथ दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में चुनावी प्रक्रिया प्रभावित नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें।
डीएम कुशवाहा ने अंत में कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र का पर्व है, इसलिए प्रशासन की पूरी कोशिश रहेगी कि यह प्रक्रिया पारदर्शी, शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से पूरी की जाए।

More From Author

नेटफ्लिक्स पर देखिए ये 5 धमाकेदार सस्पेंस वेब सीरीज, हर एपिसोड में छिपा है नया ट्विस्ट

समस्तीपुर में सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग सॉकेट इंस्टॉलेशन पूरा, चुनाव प्रक्रिया होगी तकनीक-संचालित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:29 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Patchy rain nearby
Humidity: 81 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 73%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 10% 2 mph 75% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 10% 1 mph 58% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 11% 4 mph 55% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 53% 1004 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 5 mph 62% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm