मानहानि केस में कंगना रनौत को मिली जमानत, किसान मोहिंदर कौर की 4 साल लंबी कानूनी जंग बनी प्रतीकात्मक जीत

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को किसान आंदोलन से जुड़े मानहानि मामले में अदालत ने माफी मांगने के बाद जमानत दे दी है। कंगना ने अदालत में कहा कि उन्हें अपने द्वारा की गई ‘गलतफहमी’ पर पछतावा है। यह मामला पंजाब की 78 वर्षीय किसान मोहिंदर कौर से जुड़ा है, जिन्होंने चार साल पहले अपने सम्मान की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई शुरू की थी। अब कई लोगों ने इस फैसले को मोहिंदर कौर की नैतिक जीत के रूप में देखा है।


यह विवाद 2020-21 के किसान आंदोलन के दौरान तब शुरू हुआ था, जब कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में मोहिंदर कौर की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए दावा किया गया था कि कुछ महिलाएं पैसे लेकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रही हैं। पोस्ट वायरल होने के बाद मोहिंदर कौर ने इसे अपनी गरिमा और मेहनत पर आघात बताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मोहिंदर कौर पंजाब के बठिंडा जिले के बहादुरगढ़ जंडियान गांव की रहने वाली हैं और उनके पास 13 एकड़ जमीन है। पंजाब में जहां करीब 65% किसानों के पास 10 एकड़ से कम जमीन होती है, वहीं मोहिंदर अपेक्षाकृत संपन्न हैं, लेकिन उनका जीवन साधारण है। हर सुबह वह अपने बीमार पति लाभ सिंह (80) और बिस्तर पर पड़े बेटे गुरदास के लिए चूल्हे पर खाना बनाकर दिन की शुरुआत करती हैं।
करीब 18 महीने पहले उनकी बहू का संक्रमण से निधन हो गया था, जबकि बेटा पिछले तीन महीनों से पैर के गंभीर संक्रमण से जूझ रहा है। हाल ही में अस्पताल से घर लौटा है। अपनी तबीयत और पारिवारिक हालात के चलते मोहिंदर कौर खुद अदालत नहीं पहुंच पाईं, इसलिए उनके अस्थमा पीड़ित पति ने अदालत में उनकी ओर से पैरवी की।
कौर के वकील एडवोकेट रघुबीर सिंह बेह्नीवाल, जो खुद लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हैं, ने बताया कि सोमवार, 27 अक्टूबर को कंगना रनौत को बठिंडा की अदालत ने जमानत दे दी। अदालत ने यह भी दर्ज किया कि कंगना ने माफी मांग ली है और उन्हें अपने बयान पर पछतावा है। मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी।
मोहिंदर कौर का यह संघर्ष सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि देश के लाखों किसानों के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई का प्रतीक बन चुका है।

More From Author

25 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी शिल्पा शिरोडकर, फिल्म ‘जटाधारा’ से करेंगी नया आगाज़

25 साल बाद भारत ने खाली किया ताजिकिस्तान का अयनी एयरबेस, रक्षा रणनीति में बड़ा बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:17 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Smoky haze
Humidity: 80 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 48%
Visibility: 6.3 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 7% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 56% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm