25 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी शिल्पा शिरोडकर, फिल्म ‘जटाधारा’ से करेंगी नया आगाज़

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 18’ से शानदार कमबैक करने वाली शिल्पा अब 25 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। उनकी नई फिल्म का नाम ‘जटाधारा’ है, जो 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।


साल 2000 में फिल्म ‘गज गामिनी’ के बाद शिल्पा फिल्मों से दूर हो गई थीं। इस दौरान उन्होंने कुछ टीवी शो और रियलिटी प्रोग्राम्स में हिस्सा लिया, लेकिन बड़े पर्दे से पूरी तरह गायब रहीं। अब वह ‘जटाधारा’ में एक अहम भूमिका निभा रही हैं, जो उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
शिल्पा ने अपनी वापसी को लेकर कहा, “आज का सिनेमा और उसका लेखन पहले से काफी बदल गया है। अब हर किसी के लिए काम के अवसर मौजूद हैं। मुझे इस फिल्म में जो रोल मिला है, उसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। यह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने का बेहद शानदार समय है। अगर घर पर बैठकर बड़े काम का इंतजार करेंगे, तो मौका कभी नहीं मिलेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि पहले वह अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले उपवास रखतीं और सिद्धिविनायक मंदिर तक पैदल जाती थीं, लेकिन इस बार वह क्या करेंगी, यह अभी तय नहीं किया है। शिल्पा के मुताबिक, फिल्मों में दोबारा कदम रखने को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं और दर्शकों से मिल रहे समर्थन के लिए आभारी भी।
शिल्पा शिरोडकर की इस वापसी में ‘बिग बॉस 18’ की अहम भूमिका मानी जा रही है। सलमान खान के इस शो में शिल्पा ने अपने संतुलित और दमदार खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया था। यही शो उनके लिए नया ब्रेकथ्रू साबित हुआ। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ‘जटाधारा’ से शिल्पा एक बार फिर वही जादू दोहरा पाएंगी, जो उन्होंने 90 के दशक में फिल्मों में दिखाया था।

More From Author

बांग्लादेश में सक्रिय हुई पाकिस्तानी ISI, ढाका उच्चायोग में बना स्पेशल सेल – मोहम्मद यूनुस के राज में बढ़ा खतरा

मानहानि केस में कंगना रनौत को मिली जमानत, किसान मोहिंदर कौर की 4 साल लंबी कानूनी जंग बनी प्रतीकात्मक जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:21 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 39°C
Mist
Humidity: 38 %
Pressure: 999 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 10 mph 17% 994 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
42°/43°°C 0 mm 1% 9 mph 20% 995 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
36°/39°°C 0 mm 1% 10 mph 37% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm