अमित शाह का पलटवार: ‘बिहार में मुख्यमंत्री की सीट खाली नहीं, नीतीश ही हैं एनडीए का चेहरा’

पटना, 30 अक्तूबर (पटना डेस्क) बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही महागठबंधन लगातार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पर मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने का दबाव बना रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बार-बार पूछ रहे हैं कि “हमने अपना सीएम चेहरा घोषित कर दिया, एनडीए कब करेगा?” उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा अब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। लेकिन बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर स्पष्ट जवाब दिया “बिहार में मुख्यमंत्री की सीट खाली नहीं है।”


दरभंगा के अलीनगर में भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “महागठबंधन में मां और पिता अपने-अपने बेटे को सीएम और पीएम बनाना चाहते हैं। लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री। लेकिन बिहार में सीएम और देश में पीएम के लिए कोई सीट खाली नहीं है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री।”
अमित शाह ने परिवारवाद की राजनीति पर हमला बोलते हुए कहा कि “केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो युवाओं को आगे लाने में विश्वास रखती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि लालू-राबड़ी सरकार के दौरान लैंड फॉर जॉब, चारा और बाढ़ राहत जैसे घोटाले हुए, जबकि कांग्रेस ने 2004 से 2014 तक 12 लाख करोड़ के घोटाले किए।
भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि गृह मंत्री का बयान एनडीए की एकजुटता का प्रमाण है। उन्होंने कहा, “अमित शाह ने साफ कर दिया कि बिहार में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। जिन लोगों को लगता था कि एनडीए में सीएम का चेहरा तय नहीं है, उन्हें यह बयान करारा जवाब है।”

More From Author

भ्रष्टाचार मामले में अभियंता विनोद कुमार राय पर EOU की चार्जशीट, पत्नी बबली राय अब भी फरार

भारत सीमा के पास चीन की नई सैन्य तैयारी, HQ-9 मिसाइल सिस्टम से बना रहा एयर डिफेंस नेटवर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:39 pm, May 14, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 63 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:05 am
Sunset: 6:27 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 0% 10 mph 21% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 0% 13 mph 19% 996 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
34°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 30% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 13 mph 55% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 11 mph 64% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 12 mph 57% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
36°/40°°C 0 mm 0% 9 mph 33% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/43°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 997 mb 0 cm