पूर्णियाँ, 31 अक्तूबर (राजेश कुमार झा) बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी घमासान शुरू हो चुका है.निर्दलीय उम्मीदवार हों या दलीय,सभी उम्मीदवार वोटरों को रिझाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे है.जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे है.

बताते चलें कि पूर्णिया में 11 नवम्बर को चुनाव होना है.उम्मीदवारों के पास महज 11 दिन ही शेष बचे है.सभी उम्मीदवारों के लिए अब करो या मरो की स्थिति बनी हुई है.इसी क्रम में धमदाहा की स्थिति में अब धीरे धीरे बदलाव दिखने लगा है. आज से कुछ दिन पहले जिस लेशी सिंह की धमदाहा विधानसभा में तूती चलती थी. वो अब धीरे धीरे कम होता दिख रहा है.कारण है संतोष कुशवाहा का जबरदस्त जनसंपर्क अभियान.स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 5 दिनों में संतोष कुशवाहा का जनसंपर्क अभियान इतना जबरदस्त हुआ कि लेशी मैडम उनके आगे पिछड़ गई.अब वोटर भी संतोष के साथ खुलकर बातें करने लगे है. उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि इस बार धमदाहा विधानसभा में अगड़ा बनाम पिछड़ा की बातें धीरे-धीरे शुरू होने लगी है.लोग चुपचाप लेशी मैडम का विरोध करने शुरू कर दिए है.अब देखना ये है कि ऊंट किस करवट बैठेगा.

