योगी आदित्यनाथ का बड़ा वादा: बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो मोहिउद्दीन नगर का नाम होगा ‘मोहन नगर’

पटना, 04 नवम्बर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन था, और इसी मौके पर सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से बड़ा ऐलान किया कि अगर बिहार में एनडीए की सरकार बनती है, तो मोहिउद्दीन नगर का नाम बदलकर ‘मोहन नगर’ रखा जाएगा।


योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जिस तरह यूपी में हमने फैजाबाद को अयोध्या और इलाहाबाद को प्रयागराज नाम दिया, उसी तरह बिहार में भी मोहिउद्दीन नगर को नया नाम ‘मोहन नगर’ दिया जाएगा।” उन्होंने राजद और कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “जंगलराज और गुंडागर्दी इनकी पहचान है। ये वही लोग हैं जिन्होंने बिहार को लूटने का काम किया और अब फिर से जंगलराज लाने की साजिश कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि “कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारा था और राजद ने राम मंदिर की रथ यात्रा को रोकने का पाप किया था। यही इनकी असली पहचान है।”
सीएम योगी ने अपने भाषण में यह भी घोषणा की कि सीतामढ़ी में माता सीता जानकी मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा, “अयोध्या की तरह अब सीतामढ़ी को भी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान दी जाएगी। अयोध्या-सीतामढ़ी कॉरिडोर और 6,155 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा।”
करीब 20 मिनट के संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने 20 बार “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के नारे लगाए। उन्होंने सपा नेता अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “जो पहले अपराधियों को गले लगाते थे, आज वही अपराध के खिलाफ बात कर रहे हैं।”

More From Author

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में धमाका, 12 घायल – एयर कंडीशनिंग सिस्टम की मरम्मत के दौरान हुआ विस्फोट

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन का संचालन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:51 pm, Aug 15, 2026
temperature icon 36°C
Partly Cloudy
Humidity: 45 %
Pressure: 998 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 53%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:22 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 4% 9 mph 47% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 5% 8 mph 55% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.22 mm 25% 8 mph 65% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.06 mm 13% 8 mph 72% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 7% 10 mph 66% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 4% 12 mph 50% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0.01 mm 9% 12 mph 46% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 6% 10 mph 50% 998 mb 0 cm