राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, जितेश शर्मा को सौंपी गई कमान

नई दिल्ली, 04 नवम्बर (अशोक “अश्क”) राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा मंगलवार को सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की अगुआई में की गई। चयनकर्ताओं ने युवा और उभरते खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए जितेश शर्मा को टीम की कप्तानी सौंपी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले जितेश शर्मा इस टूर्नामेंट में भारत ए टीम की अगुवाई करेंगे।


15 सदस्यीय टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। वैभव सूर्यवंशी, रमनदीप सिंह, नेहल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, और आशुतोष शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कप्तान जितेश शर्मा के साथ अभिषेक पोरेल निभाएंगे। वहीं, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, और युद्धवीर सिंह चरक तेज गेंदबाजी विभाग संभालेंगे।
स्टैंडबाय खिलाड़ियों में समीर रिजवी, शेख रशीद सहित पाँच खिलाड़ियों को चुना गया है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी आयुष म्हात्रे को इस बार टीम में शामिल नहीं किया है।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 14 से 23 नवम्बर 2025 तक दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत को ग्रुप बी में ओमान, यूएई और पाकिस्तान ए के साथ रखा गया है। एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह रोमांचक मुकाबला रविवार, 16 नवम्बर को खेला जाएगा।
भारत अपना पहला मैच 14 नवम्बर को यूएई के खिलाफ खेलेगा, इसके बाद 16 नवम्बर को पाकिस्तान ए और 18 नवम्बर को ओमान से भिड़ेगा। युवा खिलाड़ियों से सजी यह टीम टूर्नामेंट में भारत की नई क्रिकेट प्रतिभाओं को परखने का बड़ा मौका साबित होगी।

More From Author

समस्तीपुर में मतदान की तैयारियाँ पूरी, 6 नवम्बर को होगा शांतिपूर्ण मतदान

ISI और दाऊद का ‘नार्को-जिहाद’ गठजोड़: ड्रग्स के जरिए भारत सहित गैर-मुस्लिम देशों को निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:45 am, Sep 22, 2026
temperature icon 27°C
Smoky haze
Humidity: 76 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 2 mph
Clouds: 16%
Visibility: 6.8 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 7% 2 mph 63% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 55% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 5 mph 53% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 58% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm