समस्तीपुर, 5 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान (06.11.25) के दौरान शहरी क्षेत्रों में बड़े वाहनों का परिचालन प्रातः 5 बजे से लेकर 07.11.25 को प्रातः 5 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने होंगे।

चाँदनी चौक और जितवारपुर से समस्तीपुर कॉलेज की ओर सभी प्रकार की गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा। इसी प्रकार, मगरदही घाट से बाज़ार की तरफ भी वाहनों का परिचालन रोका गया है। यह मार्ग समस्तीपुर कॉलेज, कन्हैया चौक, बड़ी दुर्गा स्थान, गणेश चौक और मगरदही घाट होते हुए मतदान की गाड़ियों के लिए निर्धारित किया गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शवदाह, एम्बुलेंस और अन्य इमरजेंसी सेवाओं की गाड़ियों पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं होगा। प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग और वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग की अपील की है ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
















