बक्सर, 5 नवम्बर (विक्रांत) गुरुवार 06 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय बक्सर में आज वेबकास्टिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। नियंत्रण कक्ष में प्रतिदिन 24×7 शिफ्टों में कर्मियों की तैनाती की गई है और चारों विधानसभाओं – 199 ब्रह्मपुर, 200 बक्सर, 201 डुमराँव एवं 202 राजपुर (अ.जा) के सभी मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग प्राप्त की जा रही है।

आज समीक्षा के दौरान विधानसभा-202 राजपुर के सामान्य प्रेक्षक के. विवेकानंदन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डा. विद्यानंद सिंह, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य एवं DDC आकाश चौधरी ने नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था एवं लाइव फीड का सम्यक अवलोकन किया। वेबकास्टिंग टीम को बूथ फीड की क्वालिटी, नेटवर्क स्थिरता, ट्रबलशूटिंग और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली पर दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला नियंत्रण कक्ष में विधानसभा-वार 06-06 हंटिंग लाइन स्थापित हैं और प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा सभी बूथों की real-time निगरानी की जा रही है। तकनीकी समस्या आने पर विशेष सेल के माध्यम से तुरंत सिस्टम को restore किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान दिवस पर वेबकास्टिंग मॉनिटरिंग में कोई व्यवधान न आए और SP ने critical booths पर सुरक्षा प्रबंधन और सतर्कता सुनिश्चित करने को कहा। सामान्य प्रेक्षक ने वेबकास्टिंग को मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और वास्तविक समय निगरानी के लिए महत्वपूर्ण बताया।
















