बुर्का और शरिया बयान से सियासत गरमाई, गिरिराज सिंह बोले – “ये हिन्दुस्तान है, पाकिस्तान नहीं”

पटना, 07 नवम्बर (पटना डेस्क) पहले चरण के मतदान के बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने ‘बुर्का’ और ‘शरिया’ पर दिए बयान से सियासी तापमान बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि फर्जी मतदान रोकने के लिए चुनाव आयोग ने हर बूथ पर एक आंगनबाड़ी सेविका की नियुक्ति की है, जो बुर्का पहनकर आने वाली महिला वोटर्स की पहचान सुनिश्चित करेगी। गिरिराज सिंह ने कहा, “इस मुद्दे को धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। यह हिन्दुस्तान है, पाकिस्तान नहीं जहां शरिया कानून चलता है।”


उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी को संदेह हो कि बुर्के में आई महिला फर्जी वोटर है, तो जांच आंगनबाड़ी सेविका करेगी। गिरिराज सिंह ने सवाल उठाया, “क्या एयरपोर्ट, आधार बनवाते या सरकारी सेवाएं लेते वक्त बुर्का नहीं उठता? फिर मतदान के समय विवाद क्यों?”
विरोधियों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को शरिया से जोड़कर राजनीति कर रहा है। गुरुवार को गिरिराज सिंह ने अपने पैतृक गांव बड़हिया के मध्य विद्यालय-2 मतदान केंद्र पर सबसे पहले वोट डालकर मतदान की शुरुआत की।

More From Author

रोसड़ा विधानसभा में मतदान के दौरान सुरक्षा कर्मी की लापरवाही, मतदाताओं में असंतोष

पहले चरण की वोटिंग में बाहुबलियों की सीटों पर भी उत्साह, मोकामा बनी सबसे चर्चित सीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:46 am, Sep 22, 2026
temperature icon 27°C
Smoky haze
Humidity: 76 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 2 mph
Clouds: 16%
Visibility: 6.8 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 7% 2 mph 63% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 55% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 5 mph 53% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 58% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm