ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन

पटना, 07 नवम्बर (पटना डेस्क) ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विश्वविद्यालय सभाकक्ष में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के आदेश पर आयोजित इस कार्यक्रम में संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, कर्मियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के संगीत एवं नाट्य विभाग के छात्रों के नेतृत्व में सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ का सस्वर गायन हुआ।


इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हांसदा ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वन्दे मातरम्’ 7 नवंबर 1876 को बंगदर्शन पत्रिका में प्रकाशित हुआ था और बाद में उपन्यास आनंदमठ में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि यह गीत मातृभूमि की महिमा और श्रद्धा का प्रतीक है तथा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह क्रांतिकारियों की प्रेरणा बना।


कुलसचिव ने बताया कि देशभर में वर्षभर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि एकता, बलिदान और मातृभूमि के प्रति आभार की भावना को सशक्त किया जा सके।

More From Author

भारतीय वायुसेना को मिलेगा नया सहारा, जल्द शुरू होगी मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीद प्रक्रिया

समस्तीपुर मंडल में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:09 pm, Mar 26, 2026
temperature icon 34°C
Sunny
Humidity: 20 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:48 am
Sunset: 6:03 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
32°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 12% 1005 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 3 mph 17% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 20% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 24% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/30°°C 0 mm 0% 5 mph 23% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 2 mph 16% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 9 mph 12% 1003 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/39°°C 0 mm 0% 18 mph 16% 1002 mb 0 cm