राहुल गांधी का दिमागी संतुलन खराब दिमागी रूप से दिवालिया भी हुए कर अजीबोगरीब हरकत – गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री

जहानाबाद 08 नवम्बर (सेंट्रल डेस्क) जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के समर्थन में अपने समाज के लोगों को एकजुट करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी दिमागी रूप से दिवालिया हो गए है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह अपने आसपास के लोगों के बताए हुए मामलें पर बयान देते हैं इससे उनकी बचकानी हरकत साफ साफ दिखने लगती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 10 से 12 वर्षों से राहुल गांधी ने जिन मामलों को मुद्दा बनाकर उठाते हैं वह सही नहीं निकला हैं और उन्हें फिर कोर्ट में माफी मांगनी पड़ती है। उनका सौभाग्य है कि वह गांधी परिवार में पैदा हुए नहीं तो हम जैसे साधारण परिवार में पैदा होते तो उन्हें गांव व मोहल्ले के लोग तक नहीं पहचानते। वहीं उन्होंने एसआईआर के मुद्दे पर राहुल गांधी व तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एसआईआर के नाम पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव रोहिंग्या मुसलमान एवं बांग्लादेशी को संरक्षित करने का काम कर रहे हैं।

जिस तरीके से सीमांचल के इलाके के साथ-साथ बिहार के सभी जिले में रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेशी भरे पड़े हैं। आगे उन्होंने कहा कि हमें मुसलमान से कोई चिढ नहीं हैं अगर हमारी सरकार आई तो धर्म परिवर्तन को लेकर कड़े कानून लाये जाएंगे और रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेशी को बाहर किया जाएगा। वहीं उन्होंने पहले चरण के हुए मतदान को लेकर कहा की जिस तरीके से पहले चरण के मतदान में पुरुषों से बढ़-चढ़कर महिलाओं ने मतदान किया है यह निश्चित तौर पर नीतीश कुमार व नरेंद्र मोदी के भरोसे को दर्शाता है।

More From Author

रोड शो के जनसैलाब देख गदगद हुए अमित शाह..बोले अब कोई भी अपने घरों में लालटेन नहीं जलाता है..दो तिहाई से होगी जीत..पढ़ें पूरी खबर

हक की लड़ाई में भावनाओं और हकीकत का संगम: “हक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:14 pm, May 6, 2026
temperature icon 22°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 83 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 75%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 34% 1006 mb 0 cm