त्योहारों के सीजन के साथ बिहार में लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने आए यात्रियों के लिए समस्तीपुर मंडल चला रही है विशेष ट्रेन

समस्तीपुर, 10 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) छठ एवं अन्य पर्वों के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने समस्तीपुर मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से अनेक पूजा विशेष एवं टाइम ऑफ डिमांड (TOD) ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के माध्यम से यात्री अपने गंतव्य तक आसानी और सुविधा के साथ पहुंच सकेंगे।


समस्तीपुर मंडल से आज, 10 नवम्बर 2025 को चलने वाली प्रमुख विशेष ट्रेनों में दरभंगा-अहमदाबाद (09466), सहरसा-जमालपुर (05509), नरकटियागंज-न्यू जलपाईगुड़ी (05737), सहरसा-पूर्णिया कोर्ट (05506), मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश (04313), हसनपुर-नई दिल्ली (04097), दरभंगा-यशवंतपुर (05541), पूर्णिया-आनंद विहार टर्मिनल (05579), सीतामढ़ी-आनंद विहार (04015), दरभंगा-नई दिल्ली (04449), सहरसा-ललिग्राम (05516), मुजफ्फरपुर-हदसपर (05289) और जयनगर-उधना (09032, 09068) शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, छपरा, नरकटियागंज, रक्सौल और गोरखपुर जैसे प्रमुख मार्गों से होकर किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सभी स्टेशनों पर विशेष इंतज़ाम किए हैं। प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रण, चढ़ने-उतरने की सुगम व्यवस्था, सूचना प्रसारण, पेयजल और स्वच्छता की सख्त निगरानी की जा रही है।
यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा अग्रिम रूप से सुनिश्चित करें, अनावश्यक भीड़ न करें और यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएँ दी हैं।

More From Author

दिल्ली में बढ़ी ठंडक, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिरने का अनुमान

2025 में भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए लागू किए सख्त और पारदर्शी नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:08 pm, Aug 7, 2026
temperature icon 34°C
Cloudy
Humidity: 52 %
Pressure: 997 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 73%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:31 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 7% 10 mph 55% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 10 mph 61% 998 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.17 mm 22% 11 mph 67% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.14 mm 22% 10 mph 74% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.31 mm 32% 10 mph 78% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 9% 12 mph 70% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.03 mm 13% 12 mph 55% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.26 mm 28% 11 mph 53% 999 mb 0 cm