विभूतिपुर विद्यालय में मेधा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान

समस्तीपुर, 13 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) विभूतिपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय, पतैलिया के सभागार में मंगलवार को मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मिंशू कुमार ने की, जबकि संचालन शिक्षाविद् बाबू प्रसाद शर्मा ने किया। इस अवसर पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।


मुख्य अतिथि, भारत सरकार के पूर्व ऊर्जा सचिव एवं आर.वी. शाही एजुकेशन संस्था के संस्थापक राम विनय शाही ने मैट्रिक टॉपर रितेश कुमार और सजनी कुमारी को ₹20,000-₹20,000, प्रशस्ति पत्र, मेमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. शीला राय एवं शिक्षाविद् रेखा कुमारी ने मैट्रिक में विषयवार टॉपर छात्रों को ₹10,000 और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
लक्ष्मेश्वर सिंह ने अपने शहीद पुत्र कैप्टन जीवेश कुमार की स्मृति में इंटरमीडिएट टॉपर छात्रों को ₹10,000 की राशि प्रदान की। राम विनय शाही ने विद्यार्थियों को अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने और अपने गांव, विद्यालय तथा माता-पिता का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर शिक्षक संघ और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह में छात्रावास निर्माण योजना की भी जानकारी दी गई, जिससे पतैलिया के बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा। आयोजन ने विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता की भावना को बढ़ावा दिया।

More From Author

समस्तीपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, ससुराल पर प्रताड़ना का आरोप

विद्यापतिनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, वाहन चालक फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:28 pm, May 6, 2026
temperature icon 28°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 70 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm