समस्तीपुर में मतगणना की समीक्षा बैठक, विधि व्यवस्था को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

समस्तीपुर, 13 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की मतगणना को लेकर जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह ने 13 नवंबर 2025 को संयुक्त समीक्षा बैठक की और मतदान केंद्र पर सुरक्षित एवं व्यवस्थित मतगणना सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना 14 नवंबर 2025 को पूर्वाह्न 8 बजे से अनवरत चलेगी। समस्तीपुर कॉलेज में मतगणना स्थल को विभिन्न सेक्शन में बांटा गया है, जिसमें ड्रॉप गेट पर सभी का पहचान पत्र जांचा जाएगा। किसी भी व्यक्ति को बिना पहचान पत्र प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी, मतगणना कर्मी और पदाधिकारी अपने वाहनों को हाउसिंग बोर्ड मैदान में पार्क करेंगे और वहां से पैदल मतगणना केंद्र तक पहुंचेंगे।
सुरक्षा उपायों के तहत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि ले जाना वर्जित रहेगा। मतगणना केंद्र पर एंबुलेंस, अग्निशमन यंत्र एवं योग्य चिकित्सा कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मीडिया कर्मियों को पास आधारित प्रवेश मिलेगा और उन्हें मोबाइल नहीं ले जाने की सख्त हिदायत दी गई है।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार का विजय जुलूस या भीड़ जमावड़ा पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधि के तहत कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

दिल्ली में लालकिला धमाके के बाद सुरक्षा सतर्कता, मेट्रो स्टेशनों पर ई-रिक्शा जमावड़ा बना चिंता का विषय

बक्सर में 14 नवंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:46 am, Sep 22, 2026
temperature icon 27°C
Smoky haze
Humidity: 76 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 2 mph
Clouds: 16%
Visibility: 6.8 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 7% 2 mph 63% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 55% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 5 mph 53% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 58% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm