बक्सर, 13 नवंबर (विक्रांत) बक्सर जिले में आगामी 14 नवंबर को मतगणना के मद्देनजर सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने मतगणना के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया है।

इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 14 नवंबर को सामान्य शिक्षण गतिविधियों के लिए बंद रहेंगे और शिक्षकों व कर्मचारियों को आदेश का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और मतगणना प्रक्रिया में सहयोग देने की अपील की है।

