समस्तीपुर, 14 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) समस्तीपुर जिले की राजनीतिक हवा बदलती नज़र आ रही है। जहां शुरुआत में एनडीए को सिर्फ दो सीट मिलने का अनुमान जताया जा रहा था, वहीं ताज़ा रुझानों में स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।

अब एनडीए दसों विधानसभा सीटों पर भारी बढ़त बनाए हुए है, जबकि आरजेडी केवल दो सीटों पर ही आगे दिखाई दे रही है। बीजेपी ने आठ सीटों पर उल्लेखनीय बढ़त दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
रोसड़ा से बीजेपी उम्मीदवार 30,528 वोटों से आगे हैं, जबकि समस्तीपुर में अश्वमेध देवी 18,128 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। मोरवा में आरजेडी प्रत्याशी 5,684 वोटों से आगे हैं। हसनपुर में जदयू उम्मीदवार 12,490 से, उजियारपुर में आलोक कुमार मेहता 10,347 से और कल्याणपुर में महेश्वर हजारी 26,932 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

सरायरंजन में विजय कुमार चौधरी 7,469 वोटों से आगे हैं, वहीं वारिसनगर में 9,472 की बढ़त दर्ज की गई है। विभूतिपुर में अजय कुमार 4,764 तथा महदीनगर में सिया यादव 3,399 वोटों से आगे हैं। दसों विधानसभा क्षेत्रों में 15 राउंड की गणना पूरी हो चुकी है।

