नई दिल्ली, 14 नवम्बर (अशोक “अश्क”) बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड बहुमत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार ने एक बार फिर विकास और स्थिरता के पक्ष में जनमत दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के विज़न और कामकाज पर जनता ने भरोसा जताया है, जिसके लिए वे बिहार की जनता को हृदय से धन्यवाद देते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी जीत की बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रगति की है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बिहार की नई विकास संस्कृति को और मजबूत करेगी तथा चौतरफा प्रगति के मार्ग को रफ्तार देगी। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और रोज़गार के क्षेत्र में और व्यापक बदलाव देखने को मिलेंगे।

