पीएम किसान योजना: केंद्र सरकार ने की 21वीं किस्त की घोषणा, 19 नवंबर 2025 को खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपये

नई दिल्ली, 15 नवम्बर (अशोक “अश्क”) केंद्र सरकार किसानों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चला रही है, जिनका उद्देश्य खेती-किसानी को मजबूत करना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। इन्हीं योजनाओं में प्रमुख है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके तहत पात्र किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और लाखों किसानों को इसका लाभ मिला है।
काफी समय से इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है कि केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करने की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। योजना की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित करेंगे।


सरकार द्वारा जारी विवरण के अनुसार, इस बार 21वीं किस्त का लाभ देश के 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार कुल 18 हजार करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में भेजेगी। हर बार की तरह यह राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में पहुंचेगी।
कई राज्यों के किसानों, खासकर बिहार के किसानों, को इस किस्त का इंतजार इस कारण भी था क्योंकि चुनावी प्रक्रिया के चलते भुगतान में विलंब हुआ था। अब तारीख तय होने के बाद किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। पीएम किसान योजना से जुड़े किसान 21वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये 19 नवंबर को अपने खातों में प्राप्त कर सकेंगे।
सरकार का कहना है कि यह सहायता आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि किसान अपनी खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकें।

More From Author

बिहार विधानसभा 2025: जातीय गणित बदला, राजपूत सबसे आगे, यादव और मुस्लिम प्रतिनिधित्व में बड़ी गिरावट

एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी बोले—‘सुशासन की जीत’, नीतीश कुमार के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर लगाई मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:38 am, Jun 24, 2026
temperature icon 28°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 70 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 75%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 2% 7 mph 49% 997 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 4 mph 49% 999 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 29% 999 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 18% 997 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 7 mph 15% 994 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
40°/44°°C 0 mm 1% 7 mph 19% 994 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
36°/39°°C 0 mm 1% 14 mph 33% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 2% 12 mph 52% 998 mb 0 cm