बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर बीएसएफ जवान की मां की गोली मारकर की हत्या, पट्टीदारों पर जमीन विवाद में हत्या का आरोप: जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज, 17 नवम्बर (निज संवाददाता) मीरगंज थाने के पाण्डेय समईल गांव में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जहां बाइक सवार बदमाशों ने बीएसएफ जवान के घर में घुसकर जवान की मां की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच तेज कर दी है।

मृत महिला समईल गांव निवासी मुन्ना यादव की 45 वर्षीय पत्नी सबिता देवी है। घटना के वक्त सबिता अपनी 15 वर्षीय बेटी चुलबुली के साथ घर पर मौजूद थी। बेटी रसोई में खाना बना रही थी जबकि सबिता चौकी पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान दो अपाची बाइक पर सवार चार बदमाश अचानक घर में घुस आए और सबिता पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उनके सिर में और तीन गोलियां हाथ में लगने के बाद गंभीर रूप से घायल सबिता की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर आसानी से फरार हो गए। सूचना पाकर मीरगंज थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए। पुलिस ने मौजे से दो खोखा बरामद किया है। मृतका के भाई सोनू यादव ने बताया कि सबिता और उसके पट्टीदारों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। जिसकों लेकर पहले भी धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि सबिता के पति मुन्ना यादव पिछले तीन साल से उसे छोड़कर असम में रह रहे हैं और वहीं व्यवसाय करते हैं। सबिता अपने एक बेटे और एक बेटी के साथ रहती थीं। बेटा बीएसएफ में जवान है और वर्तमान में असम में प्रशिक्षण में है। पुलिस ने बेटी चुलबुली के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

More From Author

चुनावी हार के बाद राजद की बड़ी समीक्षा बैठक, तेजस्वी बने विधायक दल के नेता; कोर्ट जाने पर भी मंथन

वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन, डॉ. सुरेश साह बने अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:46 am, Sep 22, 2026
temperature icon 25°C
Light rain shower
Humidity: 86 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 68%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.11 mm 24% 2 mph 82% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 7% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 56% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm