नालंदा में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

पटना, 18 नवम्बर (पटना डेस्क) नालंदा जिले में आज दिनांक 18 नवम्बर 2025 को प्रभारी जिलाधिकारी श्री दीपक मिश्रा के निर्देशन में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर नशीले पदार्थों के उपयोग के विरुद्ध सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने युवाओं से अपील की कि वे नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें और स्वयं नशे से दूर रहते हुए परिवार, मित्र और समाज को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से शपथ ग्रहण कर प्रमाणपत्र प्राप्त करें और इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, डीपीओ आईसीडीएस, आईटी मैनेजर, अधीक्षक मद्य निषेध सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, समाज में जागरूकता बढ़ाना और जनभागीदारी के माध्यम से स्वस्थ एवं सुरक्षित भारत के निर्माण को सुदृढ़ करना था। जिलाधिकारी ने शपथ ग्रहण के दौरान हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

More From Author

सलमान खान फिर बनेंगे ‘चुलबुल पाण्डेय, अरबाज़ खान ने की ‘दबंग 4’ की पुष्टि

मुंबई निकाय चुनाव से पहले महायुति में तनातनी, शिवसेना मंत्रियों ने कैबिनेट बैठक किया बहिष्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:29 am, May 12, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 71 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:06 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 25% 1004 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 26% 1001 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
33°/36°°C 0.01 mm 54% 8 mph 34% 1001 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 12 mph 47% 1003 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 0% 11 mph 54% 1002 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 11 mph 60% 1002 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 0% 13 mph 54% 1003 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 13 mph 41% 1003 mb 0 cm