क्या 10 सर्कुलर रोड खाली करेंगे लालू-राबड़ी? सरकारी नोटिस के बाद सियासी हलचल तेज, महुआबाग की ‘भव्य हवेली’ बना नया ठिकाना!

पटना, 29 नवम्बर (पटना डेस्क)लालू प्रसाद यादव के परिवार को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भले ही दे दिया गया हो, लेकिन लालू-राबड़ी परिवार अब तक इसे खाली करने के मूड में नहीं दिख रहा है। सरकार ने हाल ही में उन्हें हार्डिंग रोड स्थित 39 नंबर बंगला आवंटित किया है, मगर परिवार का मन वहां जाने का बिल्कुल नहीं। 10 सर्कुलर रोड जहां राबड़ी देवी और लालू यादव पिछले दो दशक से रह रहे हैं राजनीतिक उठापटक का केंद्र रहा है।

यहीं से लालू ने कई बड़े फैसले लिए, जिसने पार्टी की सियासत को नई दिशा दी। ऐसे में इस आवास को छोड़ने का सवाल परिवार के लिए सिर्फ घर बदलने का नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बन गया है। राजद सूत्रों का कहना है कि यदि राबड़ी देवी को यह आवास खाली करना पड़ा, तो वे किसी भी नए सरकारी बंगले में शिफ्ट नहीं होंगी। परिवार का अगला ठिकाना होगा दानापुर के पास स्थित महुआबाग का निजी आवास, जो लगभग तैयार है। वहीं चर्चा है कि लालू परिवार सरकारी नोटिस को कोर्ट में चुनौती भी दे सकता है।
राबड़ी देवी और लालू यादव का नया घर किसी शाही महल से कम नहीं। लगभग तैयार इस हवेली में 8 बड़े बेडरूम, विशाल ड्रॉइंग हॉल, गेस्ट रूम, पूजा कक्ष, फैमिली लाउंज और अलग स्टाफ क्वार्टर बनाए गए हैं। चारों ओर 10–15 फीट ऊंची मजबूत बाउंड्री, बड़ा ग्रीन जोन, खूबसूरत बगीचा और मल्टी-व्हीकल पार्किंग इसकी भव्यता में चार चांद लगा रहे हैं।लालू-राबड़ी स्वयं लगातार निर्माण स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के ठहरने और मुलाकात के लिए भी विशेष जगह तैयार की गई है। अब सबकी निगाह इस बात पर है कि क्या लालू परिवार सरकार के आदेश का पालन करेगा या निजी हवेली में वापसी करेगा?

More From Author

सुबह-सुबह 8 जिलों की जेलों में धड़ाधड़ छापेमारी! बाहुबलीयों तक की कोठरियों में मची खलबली

वैश्विक यातायात को बहुत बड़ा झटका! एयरबस ने एक साथ 6000 ए320 विमान वापस बुलाए, वैश्विक हवाई यातायात चरमराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:53 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 39°C
Mist
Humidity: 40 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 10 mph 17% 995 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 10 mph 19% 994 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
38°/42°°C 0 mm 1% 9 mph 29% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm