समस्तीपुर, 02 नवम्बर (राजेश झा) समस्तीपुर के आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंट 27 और 28 नवंबर को धूमधाम से आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में बरी महाविद्यालय के प्रतिभागियों आदित्य कुमार चौधरी, ऋषभ राज और कौशल राज ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आदित्य कुमार चौधरी और ऋषभ राज का चयन विश्वविद्यालय स्तर के टूर्नामेंट के लिए किया गया है।

वहीं, 28 और 29 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव में महाविद्यालय की टीम ने सामूहिक संगीत प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रस्तुति दी। लक्ष्मी कुमारी, सुप्रिया कुमारी और उनके ग्रुप ने अपनी शानदार प्रस्तुति से प्रथम स्थान हासिल किया और अब उन्हें राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है।प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद वैशयंत्री और खेल-सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. शबनम कुमारी ने प्रतिभागियों को अभिनंदन करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए महाविद्यालय का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। मौके पर शिक्षक सचिव प्रो. विकास कुमार पटेल और प्रो. शकील अहमद (उर्दू विभाग) भी उपस्थित रहे।बरी महाविद्यालय के इन युवा सितारों ने खेल और कला दोनों क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा साबित कर पूरी समस्तीपुर में गर्व का माहौल बना दिया।

