बीपीएससी ने किया स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, 7,279 पदों पर होगी नियुक्ति

पटना, 03 दिसम्बर, (पटना डेस्क) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लंबे इंतज़ार के बाद विशेष विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित भर्ती परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार यह परीक्षा 29 जनवरी 2026 को आयोजित होगी।

उक्त बहाली का अभ्यर्थियों को कई महीनों से इंतज़ार था। बता दें, इस भर्ती के लिए 19 जून 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था और कुल 7,279 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।आयोग के अनुसार, कक्षा 1 से 5 के लिए 5,534 पद, जबकि कक्षा 6 से 8 के लिए 1,745 पद निर्धारित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 को ही समाप्त हो गई थी और तब से अभ्यर्थियों की निगाहें परीक्षा तिथि पर टिकी थीं। बीपीएससी ने अब औपचारिक घोषणा कर अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा समाप्त कर दी है।परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और अभ्यर्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र को तीन भागों—भाषा (30 अंक), सामान्य अध्ययन एवं विशेष शिक्षा (40 अंक) और संबंधित विषय (80 अंक)—में विभाजित किया गया है।स्पेशल स्कूल टीचर पद के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विशेष शिक्षा में स्नातक या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। बी.एड./डी.एड. के साथ विशेष शिक्षा में अतिरिक्त योग्यता वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी। स्नातक में न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं। आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि नियमों के अनुसार छूट का प्रावधान लागू होगा।कक्षा 6 से 8 के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक में 50% अंक और विशेष शिक्षा में बीएड अनिवार्य है। दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थियों को छह महीने का अध्यापन प्रशिक्षण पूरा करना होगा तथा भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) द्वारा जारी वैध CRR नंबर प्रस्तुत करना आवश्यक है।

More From Author

बिहटा में फिल्मी स्टाइल में चलती स्कॉर्पियो पर ईंट, पत्थर बरसाकर अपराधियों ने लूटे 11लाख रुपए और सोने को दो चेन

तेजस्वी का ‘दिल्ली मिशन’ दोबारा सक्रिय! अचानक उड़ान से सियासी हलचल तेज, चुप्पी ने बढ़ाई अटकलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:48 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 38°C
Mist
Humidity: 42 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 996 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 7 mph 16% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/42°°C 0 mm 1% 12 mph 28% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 7 mph 24% 997 mb 0 cm