समस्तीपुर (अशोक “अश्क”) जिले के विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सरकार भवन, विभूतिपुर उत्तर पंचायत कार्यालय में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राजस्व महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भूमि सुधार उपसमाहर्ता प्रशांत रमणीय ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व प्रमुख रूपांजलि कुमारी, मुखिया विभा कुमारी, सरपंच बंदना कुमारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्ण देव प्रसाद सिंह, समाजसेवी श्याम कुमार केशरी, पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार, वार्ड सदस्य प्रदीप साह, रमेश महतो, अशोक महतो, रंजीत नुनिया, जनप्रतिनिधि संजय कुमार, कैलाश महतो एवं अरविंद कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
शिविर के संचालन में प्रखंड पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान, राजस्व अधिकारी कैलाश प्रसाद मंडल, राजस्व कर्मचारी विवेक कुमार एवं विद्युत कुमार, किसान सलाहकार प्रेमचंद सिंह, आवास सहायक शिबू ठाकुर, पंचायत रोजगार सेवक सुनील कुमार, आपरेटर राकेश कुमार व मनीष कुमार, अमीन विकास कुमार तथा स्वच्छता प्रेक्षक संजय महतो की सक्रिय भूमिका रही। सम्पूर्ण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण सुभाष चंद्र मिश्र द्वारा किया गया।
शिविर के दौरान भूस्वामियों की जमाबंदी में त्रुटि सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण तथा बटवारे उपरांत नामांतरण से संबंधित कार्य संपादित किए जा रहे हैं। यह विशेष शिविर 19 से 20 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है, जबकि अगला शिविर 22 से 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
शिविर में दर्जनों भूस्वामी लाभान्वित हुए, जिनमें बहादुर राउत, मदन कुमार महतो, राकेश कुमार, रामप्रीत महतो, दिलीप यादव, शिवशंकर महतो, राहुल कुमार और विष्णुदेव प्रसाद प्रमुख रूप से शामिल हैं।

