रोसड़ा में ‘नाली के पानी से त्रस्त आमजन, मुख्य सड़क जलजमाव से बेहाल, बदबू–बीमारी के साए में जीने को मजबूर लोग

समस्तीपुर, 03 दिसम्बर (राजेश झा) रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की समस्या ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले कई दिनों से दुर्गा स्थान से नगर परिषद कार्यालय होते हुए रोसड़ा थाना तक जाने वाली मुख्य सड़क पर नाले का गंदा पानी भरा हुआ है। लगातार फैले बदबूदार पानी ने राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के घरों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की सही व्यवस्था न होने और नाले की सफाई समय पर न होने से जरा-सी बारिश होते ही सड़क नाले में बदल जाती है। गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए इस रास्ते से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो गया है।निवासियों का आरोप है कि कई बार नगर परिषद को शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है।इधर, दुकानदारों का कहना है कि सड़कों पर भरे बदबूदार पानी के कारण ग्राहक इस रास्ते से गुजरने से बचते हैं, जिससे कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मोटरसाइकिल और साइकिल सवारों के फिसलने की घटनाएँ भी बढ़ रही हैं।लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जलजमाव की इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके।

More From Author

दानापुर मंडल की ताबड़तोड़ जांच से उड़ी बिना टिकट यात्रियों की नींद, 2.05 करोड़ की वसूली

छात्रा गुड़िया की हत्याकांड का बड़ा खुलासा! 5 महीने बाद गुवाहाटी से आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, प्रेम-प्रसंग बनी वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:51 am, Jun 22, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 63 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 5% 11 mph 64% 997 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 5% 9 mph 65% 999 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
35°/40°°C 0 mm 1% 5 mph 41% 1000 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
41°/44°°C 0 mm 1% 7 mph 25% 997 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.91 mm 37% 8 mph 21% 994 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
40°/42°°C 0 mm 1% 4 mph 24% 994 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
34°/38°°C 0.01 mm 7% 13 mph 44% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 3% 10 mph 56% 997 mb 0 cm