पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन: बिहार में कंपकपाने वाली ठंड, भागलपुर सबसे ठंडा

पटना, 05 दिसम्बर (पटना डेस्क) दिसंबर की शुरुआत के साथ ही बिहार में कड़ाके की ठंड दस्तक दे चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो 5 और 6 दिसंबर को प्रदेश भर में 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी, जिसके प्रभाव से ठिठुरन और बढ़ने के आसार हैं। विभाग ने न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई है। कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना, बेगूसराय, किशनगंज, बेतिया, बगहा और गोपालगंज समेत 10 से अधिक शहरों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं 9.9 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान इस समय 9.9 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हो रहा है। उत्तर-पश्चिमी जिलों सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, शिवहर और दरभंगा में पारा 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इधर गया, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भी रात की ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भले ही फिलहाल शीतलहर का कोई खतरा नहीं है, लेकिन तापमान में गिरावट का सिलसिला बरकरार रहेगा। सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा, हालांकि घना कोहरा छाने की संभावना कम है। विभाग का अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। दिन में धूप से राहत के संकेत हैं, लेकिन शाम ढलते ही ठंड एक बार फिर दस्तक देगी। बिहार में फिलहाल सर्दी का सितम चरम पर जाने को तैयार है।

More From Author

आईएसओ प्रमाणित मॉडल अस्पताल में डेढ़ घंटे तक बिजली गुल,टॉर्च की रोशनी में हुआ मरीजों का इलाज

रिकॉर्ड तोड़ आवेदन को देखते हुए बीपीएससी का निर्णय: तीन चरणों में होगी इस बार की परीक्षा, फिर से खुला आवेदन का मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:17 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Patchy rain nearby
Humidity: 83 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 75%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.61 mm 36% 2 mph 85% 1006 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0.33 mm 26% 2 mph 75% 1007 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 12% 2 mph 61% 1008 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 59% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 3% 3 mph 57% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 5% 1 mph 67% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 12% 2 mph 67% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.03 mm 19% 4 mph 71% 1004 mb 0 cm