बिहार में अब हर महीने की पहली तारीख को मिलेगा वेतन: 6 लाख शिक्षकों को बड़ी सौगात, शिक्षा विभाग ने जारी की नई SOP

पटना, 09 दिसम्बर (पटना डेस्क) राज्य सरकार ने सरकारी शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए उनके वेतन भुगतान की तारीख तय कर दी है। नई व्यवस्था के तहत कक्षा 1 से 12 तक के लगभग 6 लाख शिक्षकों को अब हर हाल में महीने की पहली तारीख को वेतन मिलेगा। शिक्षा विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी कर दी है, जिससे वेतन भुगतान में होने वाली लगातार देरी पर अब स्थायी रूप से अंकुश लग सकेगा।

SOP के अनुसार प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक के सभी नियमित शिक्षक, साथ ही संस्कृत, मदरसा शिक्षक और रात्रि प्रहरी भी इस व्यवस्था में शामिल रहेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वेतन भुगतान में लापरवाही अब किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।टाइमलाइन के मुताबिक हर महीने 20 से 25 तारीख तक BEO अनुपस्थिति विवरण DEO को भेजेंगे। 25 तक वेतन पत्रक तैयार होगा, 26 को कोषागार में प्रस्तुत किया जाएगा और 30 तक स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद 1 तारीख को शिक्षक के खाते में वेतन ट्रांसफर कर दिया जाएगा।पहले फाइल अटकने और रिपोर्ट में देरी से शिक्षकों को हफ्तों इंतजार करना पड़ता था। विभाग ने चेतावनी दी है कि समयसीमा का उल्लंघन होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।

More From Author

वैशाली में बस-ऑटो की भीषण टक्कर, तीन की मौत—बीच सड़क मची चीख-पुकार

क्या BJP ने हाईजैक कर ली बिहार की सत्ता? क्या नीतीश रह गए नाम का चेहरा, असली कमान सम्राट–BJP के हाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:30 am, May 9, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 79 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 9 mph 33% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 9 mph 22% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/35°°C 0.13 mm 33% 11 mph 34% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 0% 5 mph 40% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.09 mm 33% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.08 mm 67% 8 mph 48% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.01 mm 29% 16 mph 47% 1009 mb 0 cm