हत्यारे ने छपरा में दरिंगागी की सारी हदें पार की, प्राइवेट पार्ट काट चाकू से बुरी तरह गोदा और आँखों में तेजाब डाल निकल ली आँखें

पटना, 11 दिसम्बर (पटना डेस्क) छपरा में 55 साल के एक शख्स की प्राइवेट पार्ट को चाकू से चीरने के साथ काटा गया और तेजाब डालकर दोनों आंखें निकाल चाकू गोद-गोद कर निर्मम हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान सूरज यादव (55) के रूप में हुई है। आज गुरुवार की सुबह सूरज यादव का शव उनके कमरे में खून से लथपथ मिला है। वो अकेले रहते थे। करीब 10 साल से पत्नी-बच्चे शहर वाले घर पर रहते हैं तब से ये अकेले रह रहे थे। ASP कुमार आशिष के अनुसार, सूरज का गांव की एक महिला से अवैध संबंध चल रहा था। इसी वजह से उसकी हत्या हुई है।

हालांकि, अभी तक हत्यारे का नाम सामने नहीं आया है।आज सुबह भतीजा ‎सुजीत कुमार उन्हें खाना देने घर पहुंचे तो, ‎पलंग पर मच्छरदानी लगी होने के बावजूद ‎सूरज का शव फर्श पर नग्न हालत में मिला।‎घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कमरे की बारीकी से जांच की गई। मांझी थाना अध्यक्ष ने बताया, हत्या प्लानिंग के साथ की गई है। मृतक जिस कमरे में रहते थे, वह बगीचे के अंदर एक चारदीवारी से घिरा था। प्रथम दृष्टया लगता है कि अपराधी मृतक को अच्छी तरह जानते थे या लंबे समय से रेकी कर रहे थे।मृतक के भतीजे सुजीत कुमार ने बताया, कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इस वजह से कल शाम हम चाचा जी को अस्पताल से दिखवा कर लाए थे। उन्हें बिस्तर पर लेटा दिया था, फिर मैं गांव में कुछ लोगों से बात करने चला गया। करीब एक घंटे बाद जब हम चाचा जी के पास गए तो वो बिस्तर पर नहीं मिले।मैंने दो-तीन बार आवाज भी लगाई, लेकिन उनके तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद मैं शहर के निकल गया। सुबह करीब 8 बजकर 20 मिनट पर मैं खाना लेकर चाचा जी के पास आया। उनके रूम में जैसे ही पहुंचा, चाचा जी बिस्तर से नीचे उल्टे लेटे मिले। उनको जैसे ही मैंने सीधा किया मैं देखकर दंग रह गया।मृतक के बेटे रितेश कुमार ने बताया, गांव में उनका किसी ने झगड़ा नहीं था। वो शांति से अपने रूम में ही अक्सर बैठे रहते थे। सिर्फ खेती करने के लिए बाहर जाते थे। उनकी किसी ने ज्यादा बोल-चाल भी नहीं थी।मृतक की पत्नी मधु देवी 10 सालों से 2 बेटा और 3 बेटियों को लेकर अलग रहती है। उनका अपने पति सूरज से विवाद चल रहा है।मधु देवी छपरा के एक निजी स्कूल में प्यून का काम करती है। इन्हीं पैसों से वो घर चलाती है। हालांकि, पत्नी और बेटा का गांव आना जाना लगा रहता है।

More From Author

कपड़ा कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, परिजनों का हंगामा—“अपराधियों का एनकाउंटर नहीं तो शव नहीं उठेगा”

नई PIL पर नोटिस जारी, “सुप्रीम कोर्ट ने दी सख्त चेतावनी, ‘खतना’ पर लग सकती है रोक, 500 साल पुरानी कुप्रथा पर लटकी तलवार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:47 am, Sep 22, 2026
temperature icon 25°C
Light rain shower
Humidity: 86 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 68%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.11 mm 24% 2 mph 82% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 7% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 56% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm