गोपालगंज (उषा मिश्रा) शहर के हरखुआ में स्थित विष्णु शुगर मिल में बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विष्णु शुगर मिल के महाप्रबंधक पीआरएस पणिकर ने की। गोष्ठी में पटना से आये संयुक्त ईखा आयुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह ने गन्ने की बुआई से लेकर उसकी देखभाल व पैदावार बढ़ाने के गुर किसानों को सिखाया। उन्होंने सौ क्विंटल प्रति एकड़ गन्ने की पैदावार करने के लिए किसान को तरकीब बताई।

गोष्ठी में शामिल किसानों ने गन्ने के साथ सह फसल लगाकर अधिक पैदावार हासिल करने से संबंधित जानकारी भी साझा किया। गन्ना विभाग के जिलास्तरीय अधिकारियों ने गन्ने की बुवाई के लिए किसान अपने खेतों को कैसे तैयार करे इसकी जानकारी दी। गन्ने की खेती के दौरान किसानों को सह फसल लगाकर अतिरिक्त लाभ कमाने के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि किसानों को अनुदानित दर पर गन्ना बीज,भूमि उपचार के लिए कीटनाशक दवाइयां,नवीनतम गन्ना प्रजातियों के बीज,विद्युत मोटर पंप,बोरिंग बिजली कनेक्शन में सहयोग,पाइपजाली व कृषि यंत्र उपलब्ध करा रही है।सरकार किसानों के लिए खेतों की गहरी जुताई से लेकर गन्ना कटाई तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध कर रही है। बस उसे जानने व समझने की जरूरत है। उन्होंने ईंख एप्प की जानकारी किसानों को दी।

वहीसंगोष्ठी में मौजूद कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिको ने ईंख को किट से बचाने खेती मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना की जानकारी दी गई। वही सिंचाई विभाग बिजली विभाग के पदाधिकारियों द्वारा किसानों के समस्या सुनी गई। तथा उसका समाधान भी निकाला गया। संगोष्ठी में ईंख पदाधिकारी सुबोध कुमार सुधांशु, ईंख पदाधिकारी शिवशंकर आजाद,कृषि वैज्ञानिक अनुपमा बिजली बोर्ड के कनीय अभियंता सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे।

