
समस्तीपुर, 23 दिसंबर (मोहम्मद जमशेद) जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के तत्वधान में मिथिला सपूत, पूर्व मंत्री स्व० डॉ० नागेन्द्र झा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया और उनकी जीवनगाथा पर प्रकाश डाला गया।

सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने की।अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने डॉ. झा को बिहार का एक महान नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके जैसा व्यक्तित्व दुर्लभ था, जो कार्यकर्ताओं के दुख-दर्द को समझता और उन्हें हर समस्या का समाधान देता था।

मो० अबू तमीम ने यह भी कहा कि बड़े से बड़े और छोटे से छोटे कार्यकर्ता भी उनके पास निराश नहीं लौटते थे।इस अवसर पर महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, पंचायत अध्यक्ष जुल्फ़िकार आलम, मो० रिज़वी, अशोक कुमार, सद्दाम हुसैन, विकास कुमार, महफ़ूज़ आलम, मो० अफ़ज़ल, मो० नज़ीर, शशि कुमार, मो० फैयाज, प्रशांत कुमार, मो० राहत, रंजन कुमार और प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. झा के योगदान और उनके आदर्शों को याद करते हुए अपने विचार साझा किए और उन्हें याद कर भावुक हुए।

