समस्तीपुर में डीआईजी स्वप्न गौतम मेश्राम का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर जोर

समस्तीपुर, 23 दिसंबर (राजेश झा) मिथिला प्रक्षेत्र की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने मंगलवार को मुफस्सील थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। करीब डेढ़ घंटे तक थाने में रहीं डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।

इसके बाद थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, एसपी अरविंद प्रताप सिंह और साइबर डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ-1 दुर्गेश दीपक के साथ पेंडिंग मामलों, आर्म्स रिकवरी, हत्या के प्रयास और हत्याकांड से जुड़े मामलों की रिपोर्ट ली।डीआईजी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रात्रि गश्ती और अन्य चेकिंग अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।इसके अलावा डीआईजी ने हवालात, शस्त्र शाखा, अपराध रजिस्टर, कंप्यूटर कक्ष, आगंतुक कक्ष और वायरलेस भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में पाई गई कमियों को नोट किया और उन्हें जल्द दूर करने के आदेश दिए। साथ ही मुफस्सील थाना के नए भवन के लिए स्थल चयन को भी शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश जारी किए।निरीक्षण के दौरान नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार, राहुल कुमार, सुगंधा, संजीत कुमार, शेष नारायण, नईम अंसारी, संदीप कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

बक्सर में धूमधाम से मनाया क्रिसमस-डे सांस्कृतिक कार्यक्रम: प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित नाट्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा

फार्मर रजिस्ट्री-एग्री स्टैक परियोजना का शुभारंभ,पीएम किसान सम्माननिधि योजना के लाभ के लिए e-KYC अनिवार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:19 pm, Aug 6, 2026
temperature icon 30°C
Light rain shower
Humidity: 73 %
Pressure: 999 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 55%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.96 mm 56% 5 mph 77% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.03 mm 19% 9 mph 84% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0.01 mm 26% 12 mph 88% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0.04 mm 26% 15 mph 79% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.18 mm 23% 17 mph 63% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 10% 17 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.03 mm 13% 15 mph 56% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 8% 13 mph 67% 999 mb 0 cm