रेलवे सुरक्षा बल की शूटिंग में दिखा निशानेबाज़ी का दम, दक्षिण रेलवे बना ओवरऑल चैंपियन

बक्सर, 23दिसंबर (विक्रांत) जगजीवन राम स्टेडियम, खगौल, दानापुर में आयोजित ‘‘अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल शूटिंग प्रतियोगिता-2025’’ का समापन समारोह भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने विजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में रेलवे सुरक्षा बल के आईजी सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री अमरेश कुमार, मंडल रेल प्रबंधक दानापुर श्री विनोद कुमार तथा वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री उदय सिंह पवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रतिभागियों के अनुशासन, समर्पण और खेल भावना की सराहना की। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 16 दिसंबर से बिहार रेजिमेंटल सेंटर में किया गया था, जिसमें भारतीय रेल के विभिन्न जोनों के शूटरों ने दमखम दिखाया।

बेस्ट शूटर (राइफल) का खिताब एएसआई अखिलेश सिंह, बेस्ट शूटर (पिस्टल) एएसआई संदीप सिंह व कांस्टेबल सचिन को संयुक्त रूप से मिला। बेस्ट शूटर (कार्बाइन) और ओवरऑल बेस्ट शूटर का खिताब कांस्टेबल राजेश यादव ने अपने नाम किया।टीम चैंपियनशिप में दक्षिण रेलवे ने 10 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि आरपीएसएफ उपविजेता रहा। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

More From Author

के0 हाट सहायक थानाक्षेत्र में बेधड़क चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड…1,90,000 रुपया कैश,दस मोबाइल एवं प्लेइंग कार्ड के साथ जुआरियों का मुख्य सरगना शकील के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा 11 जुआरी…पढ़ें पूरी खबर

राजस्व महाभियान में सख्ती: 31 दिसंबर तक छुट्टियां रद्द, अफसरों में हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:34 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Patchy rain nearby
Humidity: 83 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 75%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
26°/26°°C 1.26 mm 56% 3 mph 85% 1007 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0.33 mm 26% 2 mph 79% 1006 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 11% 2 mph 64% 1008 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 13% 3 mph 59% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 5% 3 mph 58% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 4% 2 mph 64% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 2 mph 66% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.03 mm 19% 4 mph 71% 1004 mb 0 cm