अंचल में आपका कोई नहीं सुन रहा है या अंचल अधिकारी, कर्मचारी या डीसीएलआर आपसे घुस मांग रहा है, तो 26 दिसंबर 11 बजे दिन में जिला समाहरणालय में डिप्टी सीएम सह राजस्व मंत्री का जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में अवश्य भाग लें.. पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया, 25 दिसंबर (राजेश कुमार झा) जिले में सबसे अधिक अगर कोई मामला पुलिस या प्रशासन के पास है तो वो है जमीन का.जिसको लेकर आए दिन थाना और अंचल के लोग चक्कर लगा रहे है.कहीं से कोई सुनवाई नहीं हो रही है.आम लोग दौड़ते-दौड़ते थक हार कर छोड़ देते है या फिर गलत कदम उठाने पर मजबूर हो जाते है.

दूसरी तरफ जमीन ब्रोकरों का इतना आतंक हो गया है कि वो आपकी जमीन किसी भी तरीक़े से लिखवा कर आपकी जमीन हथियाना का काम कर रहा है.इसको लेकर वो जमीन ब्रोकर थाना,पुलिस,अंचल सभी को पैसे के बल पर मैनेज कर अपना काम करता है. कहने का मतलब जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत चरितार्थ हो रही है. इसी सब समस्या के समाधान हेतु डिप्टी सीएम सह भूमि सुधार राजस्व मंत्री विजय सिन्हा ने पूरे बिहार में जन कल्याण संवाद कार्यक्रम शुरू कर दिया है.

जहां आमलोग अपनी सही समस्या को इस प्लेटफार्म पर रख कर अपनी समस्या का तुरंत समाधान ले सकते है.बताते चलें कि आज के समय में जमीन इतनी महंगी हो गई है कि हर कोई आज अपनी अपनी जमीन को खोजकर या बंटवारा कर उसे सहेज कर रखना चाहते है. जिसको लेकर वो अपना मोटेशन,परिमार्जन या जमीन संबंधित अपने कागजात को दुरुस्त रखना चाहते है.लेकिन जब वो अपने जमीन के कागजात को दुरुस्त करने अंचल के चक्कर लगाने पड़ते है.वहां पर उनके कागजात को सही या दुरुस्त करने के लिए पैसे की इतनी डिमांड होती है कि उसे किसी भी तरह से मैनेज कर पैसे देने पड़ते है. और जो पैसे नहीं देते है तो वो अंचल या बड़े अधिकारी के कार्यालय का चक्कर लगाते रहते है.इन्हीं सब समस्याओं को सुनने और तुरंत समाधान करने कल दिनांक 26 दिसंबर को डिप्टी सीएम सह भूमि सुधार राजस्व मंत्री विजय सिन्हा पहुंच रहे है.जो बिहार के सभी जिलों ने राजस्व विभाग के जरिए जन कल्याण संवाद कार्यक्रम कर रहे है. जहां आम लोगों की समस्या सुनकर तुरंत समाधान करेंगे.

More From Author

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा मुजफ्फरपुर बाल-बाल बचे गृहस्वामी, बाइक सवार दो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

दालकोला चेकपोस्ट पर क्या है सीक्रेट कोड की कहानी..जिस गाड़ियों को ये सीक्रेट कोड मिलता है.. चेकपोस्ट पर उसकी गाड़ियां नहीं रुकती…पढ़ें कौन देता है ये सीक्रेट कोड और किसे मिलता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:28 pm, May 6, 2026
temperature icon 28°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 70 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm