जद-यू का मास्टरस्ट्रोक: हर जिले में होगा कार्यकर्ता सम्मान समारोह, संगठन को मिलेगी नई ताकत

नालन्दा, 27 दिसम्बर (अविनाश पांडेय) बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित करने के फैसले को संगठनात्मक राजनीति में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस निर्णय से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। बिहार प्रदेश महासचिव जद-यू अ0पि0प्र0 सह प्रभारी शेखपुरा विधानसभा ब्रजराज चौहान ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री बिहार सह जद-यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को हार्दिक बधाई और आभार व्यक्त किया है।

ब्रजराज चौहान ने कहा कि जद-यू की पहचान सत्ता नहीं, बल्कि संगठन और कार्यकर्ता आधारित राजनीति रही है। गांव, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं ने निरंतर संघर्ष कर पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास व सुशासन मॉडल को जन-जन तक पहुंचाया है। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देना नेतृत्व की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

संजय झा की संगठनात्मक दक्षता और उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में प्रदेश संगठन की एकजुटता की भी उन्होंने सराहना की।कार्यकर्ता सम्मान समारोह से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवा, महिला व नए कार्यकर्ता प्रेरित होकर पार्टी से मजबूती से जुड़ेंगे। यह पहल जद-यू की लोकतांत्रिक और कार्यकर्ता-केंद्रित सोच को और मजबूत करेगी।

More From Author

बिहार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि डॉ. (प्रो.) एन.के. झा बने इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

थावे मंदिर चोरी कांड में शामिल दूसरा चोर मोतिहारी का निकला गिरफ्तार करने गई पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़,आरोपी के पैर में लगी गोली मुकुट का कुछ हिस्सा भी बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:37 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 39°C
Mist
Humidity: 40 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 10 mph 17% 995 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 10 mph 19% 994 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
38°/42°°C 0 mm 1% 9 mph 29% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm