नावादा एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर पर लगाया दबंगई कर जमीन हड़पने का आरोप..एसडीपीओ ने कहा मेरे ऊपर लगे सभी आरोप मनगढ़ंत है

पूर्णिया:-27 दिसंबर(राजेश कुमार झा)राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से पूर्णिया में लगे जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा के सामने जलालगढ़ के अनंत सिंह ने नवादा डीएसपी राकेश कुमार भास्कर पर बड़ा ही गम्भीर आरोप लगाकर हलचल मचा दी.अनंत सिंह ने डीएसपी पर आरोप लगाते हुए बोले कि पुलिसिया रौब दिखाते हुए दबंगई कर मेरी जमीन हड़पना चाहते है.

मैने ये जमीन जमींदार से 1988 में ही खरीद की है. और डीएसपी ने इसी जमीन को 2012 खरीद की है.लेकिन डीएसपी राकेश ने अपने पुलिसिया रौब दिखाकर सभी अधिकारी को मिलाकर मेरी जमीन हड़पना चाहते है.इस मामले को लेकर जब डीएसपी राकेश कुमार भास्कर से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मैं इस मामले में कहीं भी नहीं हूं. अनंत सिंह नाम का आदमी मेरे ऊपर मनगढ़ंत आरोप लगाकर मुझे बेवजह बदनाम करने की कोशिश कर रहे है.उन्होंने बताया कि मेरे एक रिश्तेदार जितेंद्र मांझी ने 2012 में जमींदार की बेटी से 42 डिसमिल जमीन खरीद की है.

उनके पास जमीन का मोटेशन और करंट रसीद और पोजेशन भी है.जिस पर जितेंद्र मांझी वर्षों से अपनी खेती बाड़ी करते आ रहे है.इसी बीच अनंत सिंह जमीन पर आकर जितेंद्र मांझी से कहने लगे कि ये जमीन हमलोगों ने 1988 में ही जमींदार से खरीद लिया है. मेरे पास मोटेशन और रसीद सबकुछ है.जिस पर इन लोगों ने मेरा मोटेशन को रद्द करवा कर सदन लाल मंडल से 2019 में खरीदगी कर लिया और इसी जमीन का दोबारा मोटेशन करवा कर रसीद भी कटवा लिया.उसके बाद हमलोगों ने उनके मोटेशन को रद्द करने के लिए डीसीएलआर के कोर्ट में केस भी किया है.जो अभी डीसीएलआर के यहां लंबित है.जितेंद्र मांझी ने बताया कि अनंत सिंह जिस जमीन की 1988 में खरीदगी बता रहे है.वो दूसरी जमीन है. उसकी चौहद्दी भी अलग है. अनंत सिंह 2019 में इस जमीन को किसी सदन लाल मंडल से खरीदेगी कर मोटेशन और रसीद भी करवा लिया है. ये मामला केस नम्बर 91/25 डीएम के कोर्ट में भी चल रहा है.जिस पर सुनवाई होनी है. मुझे विश्वास है और ईश्वर पर भरोसा है कि मेरे साथ न्याय होगा.

More From Author

पूर्णिया में मिले 2100 आवेदन, सभी आवेदनों पर होगी कार्रवाई, मिलेगी मोबाइल पर सूचना : विजय कुमार सिन्हा

आधी रात पटरी से उतरी सीमेंट से लदी मालगाड़ी, नदी में समाईं 9 बोगियां, हावड़ा-दिल्ली रेल लाइन ठप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:49 pm, Sep 21, 2026
temperature icon 29°C
Patchy rain nearby
Humidity: 60 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 90%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
26°/28°°C 1.53 mm 64% 4 mph 80% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.4 mm 34% 1 mph 83% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 9% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 14% 2 mph 59% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 2 mph 59% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 3 mph 60% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 1 mph 67% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 16% 3 mph 68% 1006 mb 0 cm