
नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (अशोक “अश्क”) फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद अभिनेता अक्षय खन्ना लगातार चर्चा में हैं, लेकिन अब उनकी एक चौंकाने वाली फैसले ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। अक्षय खन्ना ने अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 को एग्रीमेंट साइन करने के बावजूद अचानक छोड़ दिया है।
इस फैसले से निर्माता कुमार मंगत पाठक पहले ही नाराजगी जता चुके हैं और अब फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक ने भी खुलकर प्रतिक्रिया दी है।एक इंटरव्यू में अभिषेक पाठक ने कहा कि अक्षय खन्ना को स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई थी। उनके रोल का लुक, कॉस्ट्यूम और बाकी तैयारियां भी फाइनल हो चुकी थीं, लेकिन धुरंधर की रिलीज से ठीक एक दिन पहले उन्होंने दृश्यम 3 करने से मना कर दिया।अभिषेक ने बताया कि इस पूरे मामले में अजय देवगन से भी बातचीत हुई थी।

अजय ने साफ कहा कि यह निर्देशक और निर्माताओं का मामला है और आगे क्या करना है, वे खुद तय करें। निर्देशक ने यह भी स्पष्ट किया कि कहानी दृश्यम 2 के अंत से ही आगे बढ़ेगी, इसलिए किरदारों के लुक में बदलाव संभव नहीं था और अक्षय की हेयर विग की मांग बेवजह थी। हालांकि अभिषेक पाठक ने 21 करोड़ फीस की मांग की खबरों को गलत बताया। दृश्यम 3, 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी।


