
पटना, 29 दिसम्बर (पटना डेस्क) बिहार में तेज ठंडी पछुआ हवा चल रही है, जिससे हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। सोमवार को खगड़िया में ठंड के बीच बूंदाबांदी हुई। पटना, समस्तीपुर समेत अन्य जिलों में कनकनी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, बेगूसराय, जमुई और भागलपुर में ठिठुरन रहने का पूर्वानुमान जताया है।

आज यानी सोमवार को प्रदेश के 22 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दिनभर धूप नहीं निकलेगी और न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से काफी नीचे दर्ज किया जा सकता है।अररिया जिले के फारबिसगंज में तापमान सबसे कम 8.4 डिग्री दर्ज किया गया है। कोहरे का असर ट्रेन और फ्लाइट पर भी पड़ रहा है।

पटना जंक्शन से 8 ट्रेनें लेट रहीं।रविवार को पटना समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में कोहरा छाया रहा। इससे दिनभर कड़ाके की ठंड महसूस की गई।पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में 11-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने 1 जनवरी को 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार।

