
बक्सर, 29 दिसंबर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय साह ने आईएमए की बक्सर जिला शाखा के सचिव डॉ. रितेश चौबे को अहमदाबाद में आयोजित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अधिवेशन में सम्मानित किया।

इस सम्मान से आईएमए के सदस्य चिकित्सकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने डॉ. चौबे को बधाई दी। डॉ. चौबे ने बताया कि उन्हें व्यक्तिगत सम्मान मिलने के साथ-साथ बक्सर शाखा को भी श्रेष्ठ घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि चिकित्सकों के बीच बंधुत्व, आपसी सहयोग और एकजुटता का परिणाम है।

आईएमए की बक्सर शाखा के लिए यह गर्व का क्षण है। डॉ. चौबे ने चिकित्सकीय सेवा और संगठन की सफलता में योगदान देने वाले सभी सदस्यों को भी धन्यवाद दिया।

इस सम्मान ने बक्सर में चिकित्सा पेशे और आईएमए की कार्यशैली को नई पहचान दिलाई है।

